फटाफट पढ़ें
- देव दिवाली 5 नवंबर को मनाई जाएगी
- इसी दिन शिव ने त्रिपुरासुर का वध किया
- घर के पांच स्थानों पर दीप जलाएं
- गंगा स्नान से मिलता है आशीर्वाद
- प्रदोष काल में दीप जलाना शुभ
Dev Deepawali 2025 DeepDaan : देव दिवाली यानी देवताओं की दीपावली, इस बार 5 नवंबर को मनाई जाएगी. मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध किया था. इस विजय के उपलक्ष्य में सभी देवता धरती पर आए और दीप जलाकर आनंद मनाया. कहा जाता है कि देव दिवाली पर गंगा स्नान और दीपदान करने से सभी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है, साथ ही माता लक्ष्मी की कृपा से कभी भी धन धान्य की कमी नहीं होती है. अगर आप गंगा तट पर जाकर दीपदान नहीं कर सकते, तो अपने घर पर ही पांच स्थानों पर दीप अवश्य जलाएं. आइए जानते हैं देव दिवाली के दिन कौन से पांच स्थानों पर दीप जलाना सबसे शुभ माना गया है.
देव दीपावली पर इन 5 स्थानों पर दीप जलाना होता है शुभ
1- देव दीपावली के दिन घर के मुख्य द्वार पर एक दीपक जरूर जलाएं.
2- देव दीपावली की रात दूसरा दिया अपने रसोई घर में पानी के स्थान के पास रखें.
3- देव दीपावली पर तीसरा दिया तुलसी के पास जरूर रखें.
4- वहीं, देव दीपावली पर चौथा दिया अपने घर के पास किसी शिव मंदिर में जाकर जरूर जलाएं.
5- देव दीपावली के दिन पांचवा दिया घर के ईशान कोण, यानी उत्तर पूर्व दिशा में जलाना अत्यंत शुभ माना जाता है. ऐसा करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मकता, शांति और समृद्धि का वातावरण बनता है.
देव दीपावली पर दीप जलाने से मिलता है सुख-समृद्धि
देव दीपावली की रात इन पांच स्थानों पर दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना जाता है. इससे घर परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है, साथ ही मां लक्ष्मी और देवताओं की कृपा से धन-धान्य की वृद्धि होती है और सभी कार्य आसानी से पूर्ण होते हैं.
देव दीपावली के दिन प्रदोष काल में 5,7,11,21, 51 या 101 दीपक जलाना शुभ माना जाता है. इस समय भगवान शिव की पूजा के साथ 8 या 12 मुख वाला दीपक जलाना विशेष फलदायी होता है. शास्त्रों में कहा गया है कि इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में किसी पवित्र नदी में स्नान करना अत्यंत पुण्यदायी होता है. यदि नदी स्नान संभव न हो, तो घर पर गंगाजल मिलाकर स्नान करना भी उतना ही शुभ माना गया है.
यह भी पढ़ें : पंजाब में अब हरियाली और बिजली का कमाल: जानें कैसे निवेशक बनेंगे हरित ऊर्जा के हीरो
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









