Punjabबड़ी ख़बर

पंजाब के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की उपस्थिति में पी.पी.एस.सी. चेयरमैन को शपथ दिलाई

Punjab News : पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने बुधवार को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की उपस्थिति में पंजाब लोक सेवा आयोग (पी.पी.एस.सी.) के नव-नियुक्त चेयरमैन मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) विनायक सैनी को पद की शपथ दिलाई।

मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने यहां पंजाब राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह की कार्यवाही का संचालन किया।

नए पी.पी.एस.सी. चेयरमैन को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पारदर्शी तरीके से विभिन्न पदों पर योग्य उम्मीदवारों के चयन के लिए पी.पी.एस.सी. को पूरा समर्थन और सहयोग देने का आश्वासन दिया।

अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे

दिसंबर 1987 में कोर ऑफ इंजीनियर्स में कमीशन प्राप्त मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) सैनी, होशियारपुर के रहने वाले हैं और वर्तमान में मोहाली के निवासी हैं। वे पिछले साल अक्टूबर में भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां, राज्यपाल के प्रमुख सचिव वी.पी. सिंह, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव रवि भगत और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : भारतीय सेना ने पहलगाम हमले का लिया बदला, माताओं-बहनों का सिंदूर उजाड़ने वालों को किया स्वाहा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button