Uttar Pradeshबड़ी ख़बर

एटा में अंबेडकर जयंती पर दलित युवक को मारी गोली, शोभायात्रा में बवाल, आरोपी गिरफ्तार

Etah News : उत्तर प्रदेश स्थित एटा में अंबेडकर जयंती पर एक शोभा यात्रा के दौरान युवक को गोली मार दी गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर फोर्स पहुंची।

उत्तर प्रदेश स्थित एटा में एक शख्स को दिन दहाड़े गोली मार दी गई। गंभीर हालत में शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना एटा में जलेसर थानान्तर्गत में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक जलेसर कस्बे के मोहल्ला रामबाबू गली में 43 वर्षीय दिनेश यादव ने अनिल कुमार जाटव को दिन दहाड़े गोली मार दी। गोली लगने से अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। अनिल कुमार जाटव को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिनेश ने अनिल को गोली मार दी

जानकारी के अनुसार दिनेश यादव और अनिल कुमार जाटव के बीच एक दिन पहले यानी रविवार को कुछ कहासुनी हुई थी। इसके बाद 14 अप्रैल को दिनेश ने अनिल को गोली मार दी।

एकत्रित होकर नारे बाजी करने लगे

पुलिस ने गोली मारने वाले दिनेश यादव को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। अंबेडकर जयंती पर दलित युवक को गोली मारने की खबर सुनकर जयंती व शोभायात्रा निकाल रहे हजारों दलित एकत्रित होकर नारे बाजी करने लगे।

स्थिति को नियंत्रित किया

इस दौरान बहुजन समाज पार्टी और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओ ने जमकर बवाल किया। इस घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक एटा राज कुमार सहित कई थानो की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया है।

ये भी पढ़ें : आगरा में करणी सेना की रक्त स्वाभिमान रैली शुरू, शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button