Punjabबड़ी ख़बर

जनजातीय संस्कृति में भगोरिया हाट का है विशेष महत्व : सीएम मोहन यादव

CM Dr. Mohan Yadav : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारे त्यौहार और संस्कृति हमारी परम्परा को दर्शाते हैं। सीएम मोहन यादव ने जनजातीय वेशभूषा पहनकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ विशेष रूप से सजी हुई गाड़ी में भगोरिया मेले का आनंद लिया।

सीएम मोहन यादव ने सभी को भगोरिया एवं होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगोरिये में पानसेमल क्षेत्र की जनजातीय संस्कृति देखने को मिली। सीएम मोहन यादव ने कहा कि जनजातीय संस्कृति में भगोरिया हाट का विशेष महत्व है। यह पर्व रबी की फसल कटाई के बाद मनाया जाता है।

अपनी धरोहर को सहेज सकें

सीएम मोहन यादव का पानसेमल नगरवासियों ने अपनी दुकान घरो छतों चौराहे से पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्वागत किया। सीएम ने प्रत्येक समूह को पांच-पांच हजार रुपये प्रदान करने की घोषणा की। सीएम ने कहा कि जनजातीय संस्कृति की इस परंपरा को वे बनाये रखें। जिससे आने वाली पीढ़ी भी इसे देखते हुए अपनी धरोहर को सहेज सकें।

यह भी पढ़ें : 27 साल में कितना बदला चैंपियंस ट्रॉफी का इनाम? जानिए प्राइज मनी में बड़ा फर्क

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button