Punjab

सीएम मान की नेतृत्व वाली राज्य सरकार पूर्व सैनिकों की भलाई के लिए वचनबद्ध : मोहिंदर भगत

Punjab : कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने रक्षा सेवाओं कल्याण कार्यालय का दौरा किया और पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की भलाई के लिए किए जा रहे कार्यों और विभिन्न योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान मंत्री मोहिंदर भगत ने अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत की और कार्यालय में कार्यशील प्रक्रियाओं का निरीक्षण किया।

मंत्री मोहिंदर भगत ने कुशल और पारदर्शी सेवाओं की महत्वता पर जोर देते हुए अधिकारियों को पूर्व सैनिकों के मामलों के निपटारे में तेजी लाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों के लिए सरकार की भलाई योजनाओं के लागू करने में भी तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक योग्य लाभार्थी तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान मंत्री ने कार्यालयी स्टाफ की कार्य के प्रति समर्पण और कड़ी मेहनत की सराहना की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जैसे रक्षा कर्मी अपनी समर्पण भावना से देश की सेवा करते हैं वैसे ही वे भी लगन और अडिग वचनबद्धता से कार्य करें।

हर संभव सहायता दी जाएगी

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की नेतृत्व में पूर्व सैनिकों की भलाई के लिए राज्य सरकार की वचनबद्धता को दोहराया और कहा कि सरकार द्वारा देश की सेवा करने वाले इन सैनिकों की जरूरतों और भलाई को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सैनिकों के लिए भलाई योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने को सुनिश्चित करने के लिए हर संभव सहायता दी जाएगी।

अन्य अधिकारी उपस्थित

रक्षा सेवाओं कल्याण मंत्री के दौरे के दौरान डायरेक्टर ब्रिगेडियर भूपिंदर सिंह ढिल्लो डिप्टी डायरेक्टर (हेडक्वार्टर) कमांडर बलजिंदर विर्क ओ.एस.डी. कर्नल जरनैल सिंह सुपरडेंट सुखचैन सिंह खैहरा नरेश रतन अनिल गुप्ता और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : सरकारी इमारतों की छतों पर सोलर पैनल लगाकर सौर ऊर्जा में 20 मेगावाट की और वृद्धि करने का लक्ष्य निर्धारित : अमन अरोड़ा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button