
Chandigarh : पंजाब में पीआरटीसी और पनबस वर्कर यूनियन द्वारा अपनी मांगों को लेकर 6 जनवरी से 8 जनवरी तक यानी 3 दिन की हड़ताल पर जाने के चलते पंजाब में बस से सफर करने वालों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। जिसके चलते आज हड़ताल के दूसरे दिन पंजाब सरकार द्वारा पीआरटीसी वर्कर यूनियन के अध्यक्ष रेशम सिंह गिल को एक मीटिंग संबंधी पत्र जारी कर यूनियन की मांगों से संबंधित 15 जनवरी को मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मीटिंग का न्योता दिया गया है।
बता दें कि यह मीटिंग 15 जनवरी को सुबह 11:30 बजे चंडीगढ़ सिविल सचिवालय में मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ होगी
इस मीटिंग में संबंधित अधिकारी भी मौजूद होंगे। इसके बाद पीआरटीसी और पनबस वर्कर्स यूनियन ने हड़ताल को वापस ले लिया है। वहीं अब पंजाब में फिर से सड़कों पर बसें दौड़ेंगी और लोगों को जो मुश्किलें आ रही थी उनसे निजात मिलती नजर आएगी।
पंजाब में पीआरटीसी और पनबस कॉन्ट्रेक्ट यूनियन की हड़ताल खत्म हो गई है। यूनियन की मांगों को लेकर 15 जनवरी को मुख्यमंत्री के साथ बैठक होगी। पंजाब सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार दोपहर को बैठक करके यूनियन के मुख्यमंत्री के साथ मीटिंग तय की है। यूनियन स्थाई कर्मचारियों को पक्का करने की मांग कर रही है।
इन मांगों को लेकर कर्मचारी कर रहे थे हड़ताल
उन्होंने बताया कि जिसमें कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, ठेकेदारी प्रणाली को बाहर निकलना, वेतन में बढ़ोतरी करना, सर्विस रूल लागू करना तथा अन्य मांगों को सरकार से लागू करवाने के आदेश दिए थे परंतु उसके बाद कर्मचारियों के हित के लिए कोई भी कार्य नहीं किया गया।
यह भी पढ़ें : BPSC मुद्दे पर सांसद पप्पू यादव राज्यपाल से मिले, प्रशांत किशोर पर कसा तंज
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप