
Sambhal : संभल में 24 नवंबर को हिंसा भड़की थी। अब प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। शाही जामा मस्जिद के ठीक सामने मैदान खाली था। अब उस जगह पुलिस चौकी बनेगी। एडिशनल एसपी और सीओ श्रीचंद्र ने जगह का निरीक्षण किया। जगह की नपाई भी हुई है।
जानकारी के लिए बता दें कि पुलिस जामा मस्जिद के बाहर पहुंची तो आस पास के लोग जमीनों के कागज देखाने लगे। पुलिस का कहना है कि लोग कह रहे हैं कि यह उनकी जमीन है। अब इसकी जांच की जाएगी। पुलिस ने नपाई भी करवा ली है। जगह को चिन्हित कर लिया गया है।
यह है मामला
जानकारी के लिए बता दें कि संभल की शाही जामा मस्जिद में सर्वेक्षण की मांग को लेकर अदालत में याचिका दायर की। 24 नवंबर को सर्वे की टीम पहुंची। इसके बाद सर्वे की टीम सर्वे करके बाहर निकल रही थी। उस समय भीड़ एकठ्ठा हो गई। भीड़ की तरफ से पथराव होने लगा। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके साथ ही संभल हिंसा में 4 लोगों की जान चली गई। इसके बाद पुलिस ने 50 लोगों को गिरफ्तार किया और 90 लोगों की तलाश जारी है।
यह भी पढ़ें : गुरमीत सिंह खुड्डियां द्वारा नीति के प्रारूप संबंधी आढ़तियों, शेलरों मालिकों के साथ किया विचार-विमर्श
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप