
Punjab MC : पंजाब नगर निगम चुनाव के लिए पार्टियां तैयारियों में लगी हुई हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने पटियाला नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा ने लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 60 उम्मीदवारों के नाम हैं। पटियाला नगर निगम के बारे में समझा देते हैं। कुल 60 वार्ड हैं। सभी वार्डों पर प्रत्याशी उतारे हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि पंजाब में 21 दिसंबर को नगर निगम के चुनाव होने हैं। 12 दिसंबर तक नामांकन दाखिल होंगे। आज बीजेपी ने पटियाला नगर निगम के सभी वार्डों में प्रत्याशियों को उतारा है। इससे पहले चंडीगढ़ में बीजेपी नेताओं ने बैठक की थी। पंजाब के प्रभारी विजय रुपाणी हैं। उन्होंने बैठक की अध्यक्षता की। इन नामों पर चर्चा हुई।
यह भी पढ़ें : Priyanka Gandhi : सरकार नहीं चाहती अडानी पर बहस, जेपी नड्डा के आरोपों पर प्रियंका गांधी ने दी सफाई
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप