
Sambhal violence : संभल में हिंसा को लेकर तीन और गिरफ्तारी हुई है। इसी कड़ी में केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उन्हें इससे बहुत नुकसान उठाना पड़ सकता है। चाहे इसमें उनका सांसद, विधायक या पदाधिकारी शामिल क्यों न हो। सपा गुंडे, अपराधी, माफिया, दंगाई, भ्रष्टाचारियों का एक गैंग है।
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उपचुनाव में जो सपा का पराजय हुआ है वो उसका बदला प्रदेश का माहौल खराब करने में लगी हुई है उन्हें इससे बहुत नुकसान उठाना पड़ सकता है। चाहे इसमें उनका सांसद, विधायक या पदाधिकारी शामिल क्यों न हो। सपा गुंडे, अपराधी, माफिया, दंगाई, भ्रष्टाचारियों का एक गैंग है उन्हें समझना चाहिए कानून को जो भी हाथ में लेने की कोशिश करेगा तो कानून उसके खिलाफ कार्रवाई जरूर करेगा।
उन्होंने कहा कि उपचुनाव में अखिलेश यादव को इतनी करारी हार हुई है कि उन्हें मिर्ची लगी हुई है। उसके कारण से वह रोज गिड़गिड़ाते रहते हैं। आप क्यों आग में घी डालने का काम कर रहे हैं आप अपने लोग को समझाने का प्रयास क्यों नहीं करते। वह चाहते हैं कि प्रदेश का माहौल बिगड़ जाए।
ये है मामला
जानकारी के लिए बता दें कि संभल में हिंसा में तीन और गिरफ्तारी हो गई है। 31 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें आमिर पठान, मोहमद अली और फैजान अब्बासी है। संभल हिसा में जांच की मांग हो रही है, वहीं इलाहाबाद हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है। बता दें कि जामा मस्जिद में सर्वे के बाद संभल में हिंसा भड़क गई थी। इसके बाद पुलिस पर खूब पथराव हुआ और आगजनी हुई थी। इस हिंसा में 5 लोगों की मौत हो गई थी।
यह भी पढ़ें : Israel Hezbollah Ceasefire Deal : इजरायल और हिजबुल्ला के बीच सीजफायर का ऐलान, जानें दोनों देशों ने क्या कहा?
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप