बड़ी ख़बर

Kiran Rijiju : ‘मौसम की वजह से आपको दिक्कत होती है…’, LAC पर किरण रिजिजू ने चीनी सैनिकों से पूछा

Kiran Rijiju : भारत और चीन सीमा पर LAC से वीडियो सामने आया है। यह वीडियो केंद्रीय अल्पसंख्यक एवं संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने एक्स पर शेयर किया है। वह अरुणाचल प्रदेश में LAC पर गए थे। इसमें किरण रिजिजू चीनी सैनिकों से सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। वह यह पूछते हैं कि क्या मौसम की वजह से आपको दिक्कत होती है। इस पर चीनी सैनिक कहते हैं कि उन्हें कोई दिक्कत नहीं होती है।

जानकारी के लिए बता दें कि लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल LAC पर किरण भारतीय सैनिको से मिले। इसी दौरान किरण रिजिजू की चीनी सैनिको से मुलाकात हो गई। 1500 फीट की ऊंचाई थी। जिसके बाद किरण रिजिजू ने पूछ लिया कि क्या मौसम की वजह से आपको दिक्कत होती है। इस पर चीनी सैनिक कहते हैं कि उन्हें कोई दिक्कत नहीं होती है। किरण रिजिजू करते हैं कि अगर प्रॉब्लम हो तो ऑक्सीजन सिलेंडर तो होता होगा?

चीनी सैनिक कहते हैं कि वो मौसम में ढल गए हैं. यह बातचीत हुई है। क्योंकि जो एलएसी पर तैनात होते हैं। उन्हें चीनी भाषा का ज्ञान होता है।

एक्स पर शेयर किया वीडियो

किरण रिजिजू ने एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि चीनी सैनिकों से बात करने और बुनियादी ढांचे को देखने के बाद, अब हर कोई भारत के सीमा विकास पर गर्व महसूस करेगा। अरुणाचल प्रदेश में हमारे सेना के जवानों के साथ बुमला में दिवाली मनाई। एक और पोस्ट में उन्होंने लिखा कि इससे पहले दिन में तवांग आर्मी हेलीपैड पर दिवाली मनाई। हमारे बहादुर जवानों के साथ दिवाली मना कर गर्व का एहसास हुआ।

बांग्लादेश में हिन्दुओं की आवाज बने चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी पर देशद्रोह का केस

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button