बड़ी ख़बर

BRICS Summit : ब्रिक्स समिट की हुई शुरुआत, रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने किया संबोधित

BRICS Summit : बिक्स समिट की शुरुआत हो गई है। कजान के एक्सपो सेंटर में ब्रिक्स समिट का आयोजन हो रहा है। पुतिन ने नेताओं को संबोधित किया। इस दौरान पुतिन ने कहा कि पुतिन ने कहा कि 30 से अधिक देशों ने BRICS में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि समूह बैठक में अपने विस्तार पर चर्चा करेगा, साथ ही कार्यकुशलता बनाए रखने की आवश्यकता को भी ध्यान में रखेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कजान में हैं। वे रूस की अध्यक्षता में आयोजित 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए गए हैं। प्रधानमंत्री और ब्रिक्स सदस्य देशों के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें हो सकती हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की। पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक की, वहीं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शिखर समिट में भाग लेने के लिए पहुंचे हैं। ऐसा में माना जा रहा था। कि पीएम मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात हो सकती है। अब इसका अधिकारिक ऐलान हो गया है। विदेश सचिव ने जानकारी दी। अब पूरी दुनिया की नजरें टिक गई हैं।

शी जिनपिंग से मुलाकात

जानकारी के लिए बता दें कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच मुलाकात होगी। द्विपक्षीय बातचीत होगी। इस मीटिंग में दुनिया की नजर टिकी हुई है। दोनों नेता पांच साल बाद अधिकारिक स्तर पर बातचीत करेंगे। बता दें कि काफी समय से भारत और चीन के बीच सीमा विवाद चल रहा था। अब यह सीमा विवाद खत्म हो गया है। भारत और चीन के बीच समझौता हो गया है। 5 साल बाद यह औपचारिक वार्ता होगी।

Candidate List : शिवसेना ने 45 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, जानें किसे दिया टिकट ?

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button