Uttar Pradeshबड़ी ख़बर

Uttar Pradesh : सरकारी कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, योगी सरकार ने बोनस देने का किया ऐलान

Diwali Bonus : योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारी के लिए दिवाली का तोहफा दे दिया है। योगी सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को बोनस देने का ऐलान किया है। सरकारी कर्मचारी के अलावा नगर निकाय और जिला पंचायतों में काम कर रहे कर्मचारियों को भी बोनस दिया जाएगा।

ट्वीट कर दी जानकारी

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर सोशल मीडिया प्लेटफॉम X पर इसकी जानकारी दी गई। योगी सरकार ने ट्वीट कर बताया कि उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों को दिवाली पर बोनस दिया जाएगा। ट्वीट में लिखा गया कि प्रदेश के समस्त पूर्णकालिक अराजपत्रित राज्य कर्मचारियों, राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, स्थानीय निकायों, जिला पंचायतों और राजकीय विभागों के कार्य प्रभारित अधिष्ठान के कर्मचारियों तथा दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को वर्ष 2023-2024 के लिए बोनस प्रदान करने का सहर्ष निर्णय लिया है।  

नई पेंशन वाले कर्मचारियों को पूरा बोनस

इससे पहले मोदी सरकार भी केंद्रीय कर्मचारियों के लिए मंहगाई भत्ता देने का ऐलान कर चुकी है। केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में तीन फीसदी महंगाई बढ़ोतरी का तोहफा दिया गया है। अब बात की जाए की सरकारी कर्मचारियों के कितना बोनस मिलेगा। बता दें कि दिवाली बोनस के तौर पर उत्तर प्रदेश सरकार आठ लाख कर्मचारियों को 69000 हजार रुपए देती है।

जानकारी के लिए के बता दें पुरानी पेंशन पाने वाले कर्मचारियों को दिवाली बोनस के तौर पर सिर्फ 18000 रुपए ही मिलेंगे, बचे 5100 रुपए GPF खाते में जमा होंगे। वहीं नई पेंशन योजना वाले कर्मचारियों को पूरा 69000 रुपए दिया जाएगा।     

यह भी पढ़े : Barabanki : ढाबे पर थूक के बनाता था रोटी, वीडियो वायरल होने पर पुलिस की कार्रवाई

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button