Other Statesबड़ी ख़बर

Maharashtra : ‘कुछ सीटें ऐसी हैं…’ सीट शेयरिंग को लेकर बोले संजय राउत

Maharashtra : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। ऐसे में सीट शेयरिंग को लेकर पार्टियां अपने घटक दलों के साथ बात कर रही हैं। इसी कड़ी में महाविकास अघाड़ी में भी सीट शेयरिंग को लेकर बैठकें हो रही हैं। कुछ सीटों पर नाम तय हो गए हैं। कुछ सीटों पर बात होनी है। इसी कड़ी में संजय राउत ने कहा कि कई सीटों पर फैसले हो चुके हैं। कुछ सीटें ऐसी हैं, जिन पर फैसला नहीं हो पा रहा है। कांग्रेस, NCP और शिवसेना गठबंधन में हैं।

संजय राउत ने कहा कि मैंने सुबह मुकुल वासनिक से बात की है। आज मैं राहुल गांधी से भी बात करूंगा और सीट बंटवारे को लेकर लंबित फैसले में तेजी लाई जाएगी। कई सीटों पर फैसले हो चुके हैं। कुछ सीटें ऐसी हैं, जिन पर फैसला नहीं हो पा रहा है। कांग्रेस, NCP और शिवसेना गठबंधन में हैं, समाजवादी पार्टी, PWP भी हैं। महाराष्ट्र के ज्यादातर नेता फैसले लेने में सक्षम नहीं हैं। उन्हें बार-बार सूची दिल्ली भेजनी पड़ती है।

संजय राउत ने कहा कि अब वह समय निकल चुका है। हम चाहते हैं कि यह फैसला जल्द से जल्द हो। NCP और शिवसेना के बीच कोई बड़ा मतभेद नहीं है, कांग्रेस में भी नहीं है लेकिन कुछ सीटें ऐसी हैं, जिन पर तीनों पार्टियां दावा करती हैं… महाराष्ट्र में नाना पटोले हमारे सहयोगी हैं, लेकिन कुछ सीटों पर समस्या है, इसे सुलझा लिया जाएगा।

20 नवंबर को वोटिंग

जानकारी के लिए बता दें कि महाविकास अघाड़ी में मुंबई की सीटों को लेकर मंथन चल रहा है। कांग्रेस की बात करें तो कुछ सीटों पर बात नहीं बनी है। समाजवादी पार्टी भी कुछ सीटों की मांग कर रही है। बता दें कि चुनाव आयोग में महाराष्ट्र में चुनाव का ऐलान किया है। 20 नवंबर को वोटिंग होगी। 23 नवंबर को नतीजे आने हैं।

भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाओं पर चलकर ही जीवन को बना सकते हैं खुशहाल: हरभजन सिंह

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button