Uttar Pradeshबड़ी ख़बर

Bahraich : बाहरी लोगों के आने पर रोक… प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद

Bahraich : यूपी के बहराइच जिले में हिंसा हुई थी। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। रैपिड रिस्पॉन्स फोर्स के जवान रात दिन ड्यूटी पर हैं। आज शुक्रवार है, इस वजह से नवाज को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है, जो क्षेत्र हिंसा से प्रभावित हैं। उन क्षेत्रों को कई सेक्टरों में बांट दिया गया है। पूरी तरह से प्रशासन सतर्क है। बता दें कि बहराइच में बाहरी लोगों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय प्रशासन से अपडेट ले रहा है। एक कंट्रोल रूम भी है। बता दें कि हिंसा में शामिल उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। वीडियो फुटेज खंगाले जा रहे हैं। लगातार प्रशासन शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है। बहराइच के जिला अस्पताल के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जहां बहराइच हिंसा मामले में मोहम्मद सरफराज और मोहम्मद तालिब को उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल होने के बाद भर्ती कराया गया है। मामले के सिलसिले में कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

ये है मामला

जानकारी के लिए बता दें कि मूर्ति विसर्जन को लेकर बवाल मच गया। ऐसा बताया जा रहा है कि जब यात्रा निकल रही थी। तो दो समुदाय आमने – सामने हो गए। डीजे बजाने को लेकर बवाल शुरू हुआ था। कुछ ही देर में दोनों समुदायों में झड़प शुरू हो गई। छतों से पथराव होने लगा। फायरिंग भी शुरू हो गई। इस फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस व्यक्ति की राम गोपाल मिश्रा के नाम के पहचान हुई है। इस दौरान तोड़ फोड़ और आगजनी हुई। सीएम योगी नजर बनाए हुए हैं।

Bahraich Violence : बहराइच में उपद्रवियों पर पाना था काबू, एसटीएफ चीफ हाथ में पिस्टल लेकर उतरे

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button