Uttar Pradeshबड़ी ख़बर

Death Anniversary : मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि आज, अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि

Death Anniversary : यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव पैतृक गांव गए। इस दौरान पार्टी नेता शिवपाल सिंह यादव, पार्टी महासचिव राम गोपाल यादव मौजूद थे। अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया। अखिलेश यादव ने लिखा कि आपके सिद्धांतों और प्रयासों को नमन करते हुए उन्हें और भी साकार और सार्थक करने की वचनबद्धता के साथ श्रद्धांजलि।

अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि जो बसते हैं दिल में लोगों के वो जाकर भी कहीं न जाते हैं, आपके सिद्धांतों और प्रयासों को नमन करते हुए उन्हें और भी साकार और सार्थक करने की वचनबद्धता के साथ श्रद्धांजलि। पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।

कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष ने कहा समाजवादी पार्टी के संस्थापक, देश के पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व मुलायम सिंह यादव जी की प्रथम पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।

सपा संस्थापक

जानकारी के लिए बता दें कि वह समाजवादी पार्टी के संस्थापक हैं। इसके सात ही मुलायम सिंह यादव उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। पिछले साल ही उनका निधन हुआ था। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं, वहीं उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। केशव प्रसाद मौर्य ने भी श्रद्धांजलि दी है। अखिलेश यादव सैफई में समाजवादी पार्टी के कार्यालय जाएंगे और पदाधिकारियों के साथ भी बात करेंगे।

किसानों के खिलाफ दर्ज 25 FIR रद्द : कृषि और किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button