Haryana Election Results live : हरियाणा में विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी, जुलाना सीट से विनेश फोगाट ने हासिल की जीत

Haryana Election Results live : हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। 90 सीटों पर विधानसभा चुनाव हुए, 5 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी, आज चुनाव का रिजल्ट आ जाएगा। हरियाणा में 90 सीटों पर रुझान आ रहे हैं। हरियाणा में बीजेपी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर है। रुझानों में बीजेपी आगे निकल गई है। विनेश फोगाट ने जुलाना सीट से जीत हासिल की। भाजपा के कैप्टन योगेश बैरागी को हराकर चुनाव जीता है।
बीजेपी ने 47 सीटें हासिल की हैं। एक सीट पर बढ़त है। कांग्रेस ने 35 सीटों पर जीत हासिल की है। दो सीटों पर बढ़त है। लाडवा सीट से नायब सिंह सैनी ने जीत हासिल की। अंबाला कैंट से अनिल विज को बढ़त है। दुष्यंत चौटाला उचाना कलां से पीछे चल रहे हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने गढ़ी सांपलाकिलोई की सीट से जीत हासिल की।
सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, मैं हरियाणा के लोगों का धन्यवाद करता हूं और मैं इसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को देता हूं। उनके आशीर्वाद से और उनकी नीतियों पर हरियाणा के लोगों ने मुहर लगाई है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यह ऐतिहासिक जीत हुई है।
रुझानों पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि हमने जम्मू-कश्मीर में भी कांग्रेस पार्टी को हराया है। जम्मू-कश्मीर में भाजपा के सामने राहुल गांधी कहीं नहीं हैं। वे फारूक अब्दुल्ला के साथ चले गए जो पाकिस्तान और 370 वापस लाने की बात करते हैं, लेकिन फिर भी वे भाजपा के सामने कहीं नहीं हैं।
रुझानों में पहली बार बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार किया। लाडवा सीट की बात करें तो सीएम नायब सिंह सैनी आगे चल रहे हैं। बता दें कि 30 से ज्यादा सीटें जहां वोटों का अंतर 1000 से कम है।
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि चुनाव आयोग के आंकड़े 4 या 5वें राउंड के हैं जबकि हमारे कंट्रोल रूम से 11/12 राउंड के आंकड़े आ चुके हैं। 4 राउंड के बाद विनेश फोगाट को पीछे दिखाया गया, लेकिन 9 राउंड के बाद वो 5200 वोटों से आगे हैं। 4 राउंड के बाद विनेश फोगाट को पीछे दिखाया गया, लेकिन 9 राउंड के बाद वो 5200 वोटों से आगे हैं।
हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष का बयान है कि हरियाणा में जनता का जुड़ाव है। हरियाणा में कांग्रेस का वनवास जारी रहेगा। ऐलनाबाद से अभय चौटाला पीछे चल रहे हैं। उचाना कलां से दुष्यंत चौटाला पीछे चल रहे हैं। हिसार सीट से निर्दलीय सावित्री जिंदल आगे चल रही हैं। जुलाना से विनेश फोगाट आगे चल रही हैं। गढ़ी सांपला की सीट से भूपेंद्र हुड्डा आगे चल रहे हैं।
रुझानों में बीजेपी 47 सीटों पर और 37 सीटों पर कांग्रेस है। लगातार बीजेपी बहुमत के आंकड़े पर बनी हुई है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बढ़त थी। इसके बाद बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया। रुझानों पर बीजेपी नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है। हरियाणा में जनता का जुड़ाव हरियाणा में कांग्रेस का वनवास जारी रहेगा। हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष का बयान है।
दिग्गजों की बात करें तो भूपिंदर सिंह हुड्डा रोहतक की गढ़ी सांपला सीट से चुनावी मैदान में हैं। जुलाना सीट से विनेश फोगाट, अंबाला कैंट से अनिल विज, उचाना कलां से दुष्यंत चौटाला रानिया से रंजीत चौटाला, सिरसा से गोपाल कांडा, हिसार से सावित्री जिंदल हैं। इसके अलावा रेवाड़ी सीट से लालू यादव के दामाद चिरंजीव राव चुनावी मैदान में हैं।
रुझानों में बीजेपी आगे चल रही है। इस समय बीजेपी ने 45 सीटों के साथ बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। कांग्रेस 39 सीटों पर है। अनिल विज अंबाला कैंट विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हैं। इसके साथ ही कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा ने कहा कि हमें उम्मीद नहीं विश्वास है।
कांग्रेस 55 सीटों पर है और 23 सीटों पर बीजेपी है। कांग्रेस रुझानों में 50 – 55 के आस – पास है। रणदीप सुरजेवाला के घर कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। उनके बेटे आदित्य सुरजेवाला आगे चल रहे हैं।
चुनाव के रुझानों पर चिराग पासवान ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि शाम तक जो नतीजे आएंगे, वो वैसे ही होंगे, जैसी हम उम्मीद कर रहे हैं। बता दें कि लगातार रुझानों में कांग्रेस आगे चल रही है।
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि हमें पूरा भरोसा है कि आज दिन भर हमें लड्डू और जलेबी खाने को मिलेगी, प्रधानमंत्री मोदी को भी जलेबी भेजने वाले हैं। हमें पूरा भरोसा है कि जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में हम बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं।
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप