Madhya Pradeshबड़ी ख़बर

Madhya Pradesh : हम जब विकसित भारत का संकल्प लेकर चलते हैं तब देश के हर नागरिक को स्वस्थ रहना जरूरी : मनसुख मंडाविया

Madhya Pradesh : मनसुख मंडाविया ने लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान के 10वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत बनाने के लिए देश की जनता एक साथ संकल्प पूर्ति के लिए आगे बढ़े। हम जब विकसित भारत का संकल्प लेकर चलते हैं तब देश के हर नागरिक को स्वस्थ रहना जरूरी है।

मनसुख मांडविया ने कहा कि ने 15 अगस्त 2022 को लाल किले से घोषणा की थी कि हमें 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाना है और विकसित भारत बनाने के लिए देश की जनता एक साथ संकल्प पूर्ति के लिए आगे बढ़े। हम जब विकसित भारत का संकल्प लेकर चलते हैं तब देश के हर नागरिक को स्वस्थ रहना जरूरी है। इसके लिए हर नागरिक फिट इंडिया के नारे को साकार करे। तब जाकर देश विकसित भारत बनेगा।

ओलंपिक की मेजबानी …

मनसुख मांडविया ने कहा कि इस समय प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश बदल रहा है, देश आगे बढ़ रहा है, नए भारत का निर्माण हो रहा है। देश 2036 में ओलंपिक की मेजबानी की तैयारी कर रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी ने लक्ष्य रखा है कि अगले 10 साल में देश खेलों में टॉप 10 में हो और जब देश आजादी के 100 साल मनाए तो देश खेलों में टॉप 5 में हो।

ये भी पढ़ें : UP : बेटी के घर जाने को सड़क पार कर रहे थे पति-पत्नी, तेज रफ्तार से आई कार और…

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button