Meerut News : तीन मंजिला मकान ढहने से 10 लोगों की मौत, कई घायल

Share

Meerut News : यूपी के मेरठ में बड़ा हादसा हो गया। जाकिर कॉलोनी में तीन मंजिला मकान गिरा। मलबे में 15 लोग दब गए। स्थानीय लोगों ने पूलिस को सूचना दी। एनडीआरफ और एसडीआरफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, और लोगों को बाहर निकाला। ऐसा बताया जा रहा है कि इस हादसे में लगभग 10 लोगों की मौत हुई है। सीएम योगी ने हादसे पर दुख जताया है।

जानकारी के लिए बता दें कि मेरठ के थाना लोहिया नगर क्षेत्र का मामला है। जहां शनिवार शाम को बड़ा हादसा हुआ। तीन मंजिला इमारत गिर गया। कई लोग मलबे में दब गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। एनडीआर और एसडीआर की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कुछ लोगों को निकाला गया, वहीं मलबे में दबने से 9 लोगों की मौत हुई है। आपको बता दें कि तीन मंजिला का मकान था। वहीं ग्राउंड फ्लोर पर डेयरी थी।

जैसे ही मकान गिरता..

कई भैंसे भी दबी बताई जा रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जैसे ही मकान गिरता है। तेज आवाज आती है। तंग गली थी। जिस कारण जेसीबी नहीं आ पा रही थी। जिसके कारण एनडीआर और एसडीआर की टीम को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हालांकि कुछ घंटे बाद मशीने आ गईं। अभी तक बताया जा रहा है कि 5 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, वहीं 9 लोगों मौत हो गई है। इस हादसे का सीएम योगी ने संज्ञान लिया है।

Punjab : भगवंत मान सरकार महिलाओं के खिलाफ किसी भी तरह का अपराध बर्दाश्त नहीं करेगी : चेयरपर्सन राज लाली गिल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप