
Kolkata : आज बीजेपी ने बंगाल बंद बुलाया है। इसको लेकर पुलिस ने तैयारियां की हैं। भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे हुए हैं। वहीं कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। इसी को लेकर ममता बनर्जी का बयान सामने आया है। ममता बनर्जी ने कहा किहमने आज का दिन आरजी कर डॉक्टर को समर्पित किया है। हम न्याय चाहते हैं लेकिन भाजपा ने आज बंद का आह्वान किया है।
ममता बनर्जी ने कहा कि हम इस बंद का समर्थन नहीं करते। भाजपा ने कभी भी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और यहां तक कि मणिपुर के मुख्यमंत्रियों के इस्तीफे की मांग नहीं की। हमने कल नबान्ना अभियान रैली की तस्वीरें देखीं, मैं स्थिति को अच्छी तरह से संभालने के लिए पुलिस को सलाम करती हूं। हम इस विधेयक को राज्यपाल के पास भेजेंगे। अगर वह इसे पारित नहीं करते हैं, तो हम राजभवन के बाहर धरना देंगे। यह विधेयक पारित होना ही चाहिए और वह इस बार जवाबदेही से बच नहीं सकते।
विधेयक लाएंगे
ममता बनर्जी ने कहा कि हमने आज का दिन आरजी कर डॉक्टर को समर्पित किया है। हम न्याय चाहते हैं लेकिन भाजपा ने आज बंद का आह्वान किया है। वे न्याय नहीं चाहते, वे केवल बंगाल को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए केवल एक ही सजा है। फांसी पर लटकाना। अगले हफ़्ते हम विधानसभा सत्र बुलाएंगे और बलात्कारियों के लिए मृत्युदंड सुनिश्चित करने के लिए 10 दिनों के भीतर एक विधेयक पारित करेंगे।
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप