Uttar Pradesh

Sengol: सेंगोल हटाने की मांग पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर साधा निशाना, कहा – ‘शीर्ष नेताओं की टिप्पणी…’,

Sengol: सपा सांसद आरके चौधरी ने सेंगोल हटाने को लेकर चिट्ठी लिखी। जिसके बाद सेंगोल को लेकर सियासत गर्म हो गई है। अब एक एक करके नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया। इस पोस्ट में सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सेंगोल पर उनके शीर्ष नेताओं की टिप्पणी निंदनीय है और उनकी अज्ञानता को दर्शाती है।

योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी को भारतीय इतिहास या संस्कृति का कोई सम्मान नहीं है। सेंगोल पर उनके शीर्ष नेताओं की टिप्पणी निंदनीय है और उनकी अज्ञानता को दर्शाती है। यह टिप्पणी तमिल संस्कृति के प्रति इंडिया अलायंस के नफरत को भी दर्शाती है।

सेंगोल को देखकर हैरान रह गया : सपा सांसद

सपा सांसद आरके चौधरी ने चिट्ठी में लिखा कि मैं सदन की कुर्सी की दाईं ओर सेंगोल को देखकर हैरान रह गया। महोदय, हमारा संविधान भारत के लोकतंत्र का एक पवित्र दस्तावेज है, जबकि सेंगोल राजतंत्र का प्रतीक है। हमारी संसद लोकतंत्र का मंदिर है। किसी राजा या राजघराने का महल नहीं है। मैं आग्रह करना चाहूंगा कि संसद भवन में सेंगोल हटाकर उसकी जगह भारतीय संविधान की विशालकाय प्रति स्थापित की जाए।

Himachal Weather: प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी तेज हवाएं

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button