Biharराज्य

नहीं रहे बावन बूटी कला में पारंगत कपिल देव प्रसाद, राष्ट्रपति से मिला था पद्मश्री सम्मान

Kapil Dev Prasad: बिहार में पद्मश्री से सम्मानित कपिलदेव प्रसाद का देहांत हो गया। 72 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली. वह हृदयरोग से पीड़ित थे। पटना के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। मंगलवार रात उनका निधन हो गया। उनके निधन से बिहार में शोक की लहर है।

2023 में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया था सम्मानित

कपिल देव प्रसाद ने बावन बूटी साड़ी कला को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। उनकी इस कला के लिए राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया था। वह बिहार शरीफ के बसवन बिगहा निवासी थे। बीते वर्ष 2023 में उन्हें देश के चौथे सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया था। हाथों से बुनाई कर बावन बूटी साड़ी के लिए वह काफी मशहूर थे।

यह भी पढ़ें: Bihar: पटना सिविल कोर्ट में अचानक धमाका, एक की मौत, चार घायल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।

Related Articles

Back to top button