UP: गाजीपुर में बड़ा हादसा, आग की चपेट में आई बस, 10 की मौत, कई घायल

UP: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक बड़ा हादसा हो गया है। जहां एक बस मे आग लगने से दस लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है। बस बरातियों को लेकर मऊ से आ रही थी जिसमें कुल 38 लोग सवार थे।
सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि यहां एक निजी बस में आग लग गई है। एचटी लाइन के संपर्क में आने से बस हादसे का शिकार हो गई। आग की चपेट में आने से करीब दस लोगों की मौत हो गई है, हालांकि अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बस मऊ से एक वैवाहिक कार्यक्रम में जा रही थी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने झुलसे लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।