
Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश में है। कांग्रेस की इस यात्रा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के शामिल होने की अटकले काफी समय से चल रही थी। लेकिन अब सीट बंटवारे के बाद ये साफ हो गया है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 25 फरवरी को आगरा में न्याय यात्रा से जुड़ेंगे। इसके पहले अखिलेश यादव ने रायबरेली में न्याय यात्रा से जुड़ने का एलान किया था पर सीट बंटवारे पर फैसला न होने के कारण उन्होंने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया था।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि हमने अखिलेश यादव को आमंत्रित किया है। वो न्याय यात्रा में शामिल होंगे। राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के अमेठी से लड़ने पर उन्होंने कहा कि ये तो उन्हें ही तय करना है। ये दोनों सीटें गांधी परिवार की थीं। गांधी परिवार की ही रहेंगी।
Bharat Jodo Nyay Yatra: यूपी में सपा कांग्रेस की बनी बात, एक साथ लड़ेंगे चुनाव
आपको बता दें बीते दिन कांग्रेस- सपा ने सीट बंटवारे को अटकलों को खत्म कर दिया। जिसके बाद साफ हो गया है कि कांग्रस 17 और सपा 63 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सीटों पर समझौता होने के बाद सपा- कांग्रेस ने प्रेस वार्ता भी की थी।
यह भी पढ़ें:-Model Tania Singh Suicide Case: मॉडल के सुसाइड केस में फंसे IPL क्रिकेटर
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप