Madhya Pradeshबड़ी ख़बरराज्य

Lokabha Election 2024: मध्य प्रदेश में कांग्रेस और सपा गठबंधन पर लगी मुहर

Lokabha Election 2024

उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस ( Lokabha Election 2024 ) के बीच सीट शेयरिंग को लेकर चल रहे मामले पर विराम लग चुका है। वहीं दोनों पार्टियों में आपसी समझौते के बाद उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में प्रत्याशी उतारने का ऐलान आपसी सहमति के साथ हो चुका है। इस संंबंध में बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई।

मध्य प्रदेश में सपा को मिली एक सीट

दोनो पार्टियों के बीच हुई बातचीत में कांग्रेस पार्टी की ओर से मध्य प्रदेश में सपा को एक सीट देने की बात की गई है। यह सीट खजुराहो सीट होने वाली है। इस एक सीट को देने की जानकारी सामने आई है। कांग्रेस इस एक सीट को सपा को सौंप सकती है।

यह भी पढ़े:UP News: सपा और कांग्रेस में बनी बात, गठबंधन की राहें साफ,अखिलेश बोले- ‘कोई विवाद नहीं’

कांग्रेस और बीजेपी का मध्य प्रदेश में होगी कड़ी टक्कर

राज्य की कुल सीटों की यदि बात की जाए तो बता दें कि मध्य प्रदेश में कुलस 29 सीटें पर दावेदारी की जाती है। वहीं इन 29 सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबले की टक्कर देखने को मिलती है। पूर्व में भाजपा को पूर्ण बहुमत के साथ 29 में से 28 सीट हासिल हुई थी। वहीं एक सीट पर कांग्रेस की जीत हुई थी।

गठबंधन की हुई बात पक्की

आगामी लोकसभा चुनाव से पूर्व गठबंधन में सीट शेयरिंग का ही पेंच फसा हुआ था। जिसे बुधवार को सुलझा दिया गया है। उत्तर प्रदेश में 80 सीटों में से लेकर तीन सीट को लेकर तनातनी जारी थी। दोनो पार्टियों की आपसी सहमति के बाद अब कांग्रेस को अमेठी, रायबरेली, प्रयागराज, वाराणसी, महाराजगंज, देवरिया, बांसगांव, सीतापुर, अमरोहा, बुलंदशहर, गाजियाबाद, कानपुर, झांसी, बाराबंकी, फतेहपुर सीकरी, सहारनपुर और मथुरा की सीट देने का ऐलान किया गया है।

Related Articles

Back to top button