Uttar Pradeshबड़ी ख़बरराजनीति

Bharat Ratna: हाय-हाय, ये है चुनावी मजबूरी, भारत रत्न देना हो गया जरूरी: स्वामी प्रसाद मौर्या

Bharat Ratna: केंद्र सरकार ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की घोषणा की है। इनके साथ ही पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव और वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन को भी भारत रत्न देने का ऐलान किया गया है। इस बात की जानकारी खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर दी है। अब इसपर सियासत फिर गरमा गई है।

Bharat Ratna: ‘हाय-हाय, ये है चुनावी मजबूरी’

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह (Charan Singh) को भारत रत्न का ऐलान होते ही सियासत फिर गरमा गई। विपक्षी पार्टियां इसे चुनावी दांव करार दे रही है। इसी पर अब सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या (Swami Prasad Maurya) ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि,

“चुनावी चला-चली की बेला में ऐलान क्यों?”

उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘किसानों के मसीहा व पूर्व प्रधानमंत्री, चौधरी चरण सिंह, कृषि वैज्ञानिक एम.एस. स्वामीनाथन व पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने हेतु सर्वथा उचित निर्णय है। भले ही 2024 की चुनावी मजबूरी में दिया गया हो, मैं इसका स्वागत करता हूं। यदि योग्यता, गरिमा व व्यक्तित्व के आधार पर ही सम्मान देना था, तो इसके पहले भी भाजपा की चार बार की सरकार में क्यों नहीं दिया गया? चुनावी चला-चली की बेला में क्यों?’

https://twitter.com/SwamiPMaurya/status/1755875467406844346

ये भी पढ़ें- Breaking: पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव, वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन भारत रत्न से होंगे सम्मानित

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button