
Aaj Ka Rashifal 9 February 2024:
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 12 राशियों में हर राशि का स्वामी ग्रह होता है, जिसके आधार पर ही राशिफल का आंकलन किया जाता है। आज शुक्रवार का दिन किस राशि के लिए कैसा Aaj Ka Rashifal रहने वाला है, यह काफी हद तक ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर भी निर्भर करता है।
मेष राशि (Aries):
आज का दिन मेष राशि वालों के लिए दिन अच्छा है उन्नति होगी। धन की स्थिति अच्छी रहेगी, कहीं से धन मिल सकता है।
वृषभ राशि (Taurus):
वृषभ राशि वालों के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। रुके कार्य पूरे होंगे तथा कार्य में सफलता मिलती रहेगी। धन के मामले में दिन अच्छा रहेगा पर्याप्त लाभ के योग बने हैं।
मिथुन राशि (Gemini):
कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा और दिन चिंता वाला है। बिना किसी वजह के परेशानी में फंस सकते हैं।
धन को लेकर दिन चिन्ता वाला रह सकता है या किसी के पास धन फंस जाएगा।
कर्क राशि (Cancer):
कर्क राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा, कार्यों में सफलता मिलेगी। धन के मामले में कुछ सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी, धन गुम हो सकता है।
सिंह राशि (Leo):
सिंह राशि वालों के लिए दिन संघर्षकारी रह सकता है। अचानक ही समस्याओं में उलझ जाएंगे। धन को लेकर स्थिति सामान्य रहेगी।
कन्या राशि (Virgo):
आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए दिन बहुत अच्छा है। नए कार्य शुरू कर सकते हैं तथा नए कार्यों में मन लगेगा। धन की स्थिती बेहतरीन होगी। धन लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं।
तुला राशि (Libra):
तुला राशि वालों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा, उलझने बढ़ेंगी। धन हानि हो सकती है, धन सम्भाल के रखें।
वृश्चिक राशि (Scorpio):
वृषभ राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, चली आ रही समस्याओं के समाधान होंगे। मित्रों का अच्छा सहयोग मिलेगा, मनोरंजन के लिए समय निकालेंगे। धन को लेकर दिन अच्छा रहेगा, धन लाभ के योग हैं।
धनु राशि (Sagittarius):
धनु राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। छोटे मोटे संघर्ष से सामना हो सकता है। धन को लेकर दिन सामान्य है, फंसा धन प्राप्त हो सकता है।
मकर राशि (Capricorn):
मकर राशि वालों के लिए दिन शानदार रहेगा तथा उनकी बड़ी योजनाएं सफल हो सकती हैं। प्रयासों में सफलता मिलेगी। धन की दृष्टि से दिन सामान्य है, मित्रों से धन मिल सकता है।
कुम्भ राशि (Aquarius):
आज का दिन संघर्षकारी रहेगा, व्यर्थ के खर्च होंगे और दौड़धूप होगी। धन के लिए दिन कुछ अच्छा नहीं है, रोगों पर खर्च करना पड़ सकता है।
मीन राशि (Pisces):
मीन राशि वालों के लिए दिन बेहतरीन होगा, शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे और अटके हुए कार्य पूरे होने की प्रबल संभावना है। धन को लेकर स्थितियां अच्छी रहेगी।
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए। हिन्दी ख़बर