
Weather Update: अभी भी राजधानी दिल्ली में ठंड कम नहीं हो रही है। जहां 14 15 जनवरी से ठंड के कम होने के आसार थे। वहीं आज 25 जनवरी हो गया लगभग जनवरी का महीना खत्म ही हो गया लेकिन अब भी कड़के की ठंड पड़ ही रही है। साथ ही कोहरा भी स्थिति को बदतर बना रहा है। पिछले कई दिनों से मौसम विभाग के पूर्वानुमान में एक-एक दिन कोहरे और ठंड की वृद्धि हुई है। बुधवार 24 जनवरी की सुबह कोहरे का अनुमान येलो से ऑरेंज में बदल गया। सुबह कई स्थानों पर 50 मीटर से भी कम विजिबिलिटी थी। आज भी सुबह से राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे की वजह से कई ट्रेनों और विमानों पर असर डाल रहा है।
कल का मौसम कैसा था
बुधवार 24 दिसंबर की सुबह साढ़े नौ बजे तक मौसम विभाग ने बताया कि मध्यम से घना कोहरा रहा। उस समय, सफदरजंग की विजिबिलिटी 200 मीटर थी, जबकि आईजीआई की 250 मीटर थी। अधिकतम 18.3 डिग्री सेल्सियस था। यह औसत से दो डिग्री कम था। न्यूनतम 8.3 डिग्री सेल्सियस था। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक था। हवा में नमी का स्तर 60-97 प्रतिशत था।
आज का मौसम
पालम में सबसे अधिक तापमान 15.6 डिग्री था, गुरुग्राम में 14.9 डिग्री था, फरीदाबाद में 15.4 डिग्री था, जाफरपुर में 15.1 डिग्री था और मंगेशपुर में 14.8 डिग्री था। गुरुवार यानी आज 25 जनवरी को शायद आंशिक बादल छा सकते हैं। सुबह कोहरे का एक येलो अलर्ट है साथ ही मध्यम कोहरा रहेगा। तापमान 19 डिग्री से 7 डिग्री तक हो सकता है। 26 जनवरी को भी एक येलो कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। 27 से 30 जनवरी तक, अधिकतम 20 से 21 डिग्री ग्रीष्म तापमान और न्यूनतम 8 से 11 डिग्री ग्रीष्म तापमान रह सकते हैं।