Uttar Pradeshराज्य

Ayodhya Clash: कांग्रेस का झंडा फहराने पर हुआ विवाद, जानें क्या है पूरा मामला

Ayodhya Clash

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा(Ayodhya Clash) कार्यक्रम को अब कुछ ही दिन का समय बचा है। इन तैयारियों के बीच रामनगरी अयोध्या में राजनीतीक पार्टियों के समर्थकों के बीच हुई झड़प की जानकारी सामने आई है। इस झड़प ने इस कदर विक्राल रुप ले लिया कि दोनों पक्षों के बीच छीनाझपटी की जानकारी सामने आई है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला

कार्यक्रम को अब कुछ ही दिन का समय बचा है। इन तैयारियों के बीच रामनगरी अयोध्या में राजनीतीक पार्टियों के समर्थकों के बीच हुई झड़प की जानकारी सामने आई है। इस झड़प ने इस कदर विक्राल रुप ले लिया कि दोनों पक्षों के बीच छीनाझपटी की जानकारी सामने आई है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला

सोशल मीडिया पर जारी किया वीडियो

इस मामले से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया है। वीडियो में हो रही झड़प के पीछे का कारण झंडा फैहराना बताया जा रहा है। महज झंडा फहराने की बात को लेकर विवाद खड़ा हो गया। यह झंडा कांग्रेसी पार्टी का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार पार्टी के समर्थक मंदिर परिसर के अंदर झंडा लहराते हुए इसी दौरान परिसर में मौजूद भक्तों द्वारा झंडा ना लहराने की बात की गई। जिसके बाद विवाद की स्तिथी उत्पन्न हुई। इससे संबंधित एक वीडियो भी सामने आया है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1746850701572264153?s=20

कांग्रेस विधानमंडल दल पहुंचे थे अयोध्या

आपको बता दें कि कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा अयोध्या पहुंचे थे। अयोध्या पहुंचने से पहले रानीमऊ चौराहे पर एआईसीसी सदस्य दयानन्द शुक्ला के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसियों ने भव्य स्वागत किया। दयानन्द शुक्ला ने दोनों नेताओं को अंगवस्त्र व माला पहनाकर स्वागत किया। 

भाजपा पर साधा निशाना

इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई बढ़ती जा रही है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। भाजपा मंदिर के नाम पर महंगाई और बेरोजगारी से जनता का ध्यान भटकाना चाहती है, लेकिन जनता इस बार भाजपा के नेताओं के झांसे में आने वाली नहीं है।

यह भी पढ़े: Old Age Pension Scheme: बुजुर्ग महिला की वायरल तस्वीर पर, कर्नाटक के पूर्व CM का तंज

Follow Us On: https://twitter.com/HindiKhabar

Related Articles

Back to top button