राजनीति

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी BJP,शुरू किया ‘दीवार लेखन कार्यक्रम’

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने मैदानी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बीजेपी द्वारा देश के विभिन्न हिस्सों में आज ‘वॉल पेंटिग’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी ओडिशा में कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

 ‘कमल’ को रंगते नजर आए जेपी नड्डा

Lok Sabha Election: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (J. P. Nadda) ने पार्टी के प्रतीक ‘कमल’ को रंगा। जेपी नड्डा ने पार्टी के चुनाव चिन्ह को काले रंग से पेंट किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, ‘आज से देश भर में हमारा दीवार लेखन का कार्यक्रम शुरू हो रहा है। हमारा प्रयास है कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता इस कार्यक्रम से जुड़े। जनता से हमारी विनम्र अपील है कि देश में फिर से मोदी सरकार बने जिससे देश में स्थिरता के साथ विकास हो।’

https://twitter.com/i/status/1746788034056683586

2024 के लोकसभा चुनाव का प्रचार अभियान शुरू

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने भी ओडिशा में दीवार लेखन कार्यक्रम में बड़ चढ़कर भाग लिया। उन्होंने वॉल पेंटिंग क दौरान कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव का प्रचार अभियान शुरू हो गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के नेतृत्व में देश में सभी कार्यकर्ताओं ने दीवार लेखन का शुभारंभ किया है।

https://twitter.com/i/status/1746835291053371655

यूपी के दोनों डिप्टी CM ने भी लिया ‘वॉल पेंटिंग’ में हिस्सा

उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) और ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। केशव प्रसाद मौर्य दीवार पर एक बार फिर से मोदी सरकार लिखते नजर आए। तो वहीं ब्रजेश पाठक कमल का चित्र बनाते नजर आए। पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए जोरों शोरों से तैयारियां शुरू कर ली है। भाजपा अपने चौथी बार मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार के नारो को सफल करने के लिए पूरा जोर लगाती नजर आ रही है।  

https://twitter.com/i/status/1746847233029620090

ये भी पढ़ें: Munawwar Rana Died: सुपुर्द-ए-खाक हुए मुनव्वर राना, जावेद अख़्तर ने जनाज़े को दिया कंधा

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Related Articles

Back to top button