भाजपा के लोग भगवान राम को करना चाहते ‘हाईजैक’- श्रवण कुमार, जेडीयू

Shravan Kumar on Ram Mandir issue
Shravan Kumar on Ram Mandir issue: बुधवार को जेडीयू मुख्यालय में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार एवं मद्य निषेध मंत्री सुनील कुमार ने आम लोगों की शिकायतों को सुनकर उनके त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि गठबंधन में सीट शेयरिंग के मसले को निपटाने के लिए पहली प्राथमिकता देनी चाहिए।
Shravan Kumar on Ram Mandir issue: ‘बीजेपी को प्रभु राम से मतलब न जनता से’
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग भगवान राम को ‘हाईजैक’ करना चाहते हैं। भगवान राम के नाम पर लोकसभा सीट जीतना चाहते हैं। चुनाव के बाद ये लोग घर बैठ जाएंगे। इन्हें न भगवान राम से मतलब है और न ही देश की जनता से।
‘नरेंद्र मोदी भी कर चुके हैं नीतीश कुमार की तारीफ’
श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार मॉडल को पूरा देश मानता है। नीतीश कुमार ने जो काम किया है उसका अनुसरण अन्य प्रदेशों की सरकारें भी करती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी महिला सशक्तिकरण के संबंध में नीतीश कुमार की प्रशंसा कर चुके हैं।
‘एक बार फिर सौंपे जाएंगे एक लाख नियुक्ति पत्र’
मद्य निषेध मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि 13 जनवरी को एक बार पुनः 1 लाख से अधिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। पत्रकार बंधुओं को जोर-शोर से इसका प्रचार प्रसार करना चाहिए। इसके साथ ही अन्य विभागों में भी बड़े पैमाने पर बहाली की प्रक्रिया चल रही है। हमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का धन्यवाद देना चाहिए कि उन्होंने बेरोजगारी को खत्म करने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं।
‘शराबबंदी पर होगा डोर टू डोर सर्वे’
सुनील कुमार ने कहा कि सीट बंटवारे का काम ससमय पूरा कर लिया जाएगा। सुनील कुमार ने कहा कि शराबबंदी को लेकर राज्य सरकार डोर टू डोर सर्वे करवाएगी। अगले 10 से 15 दिनों में सर्वे एजेंसी का चयन कर लिया जाएगा।
रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार
ये भी पढ़ें: Bihar: भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी में जुटी कांग्रेस
Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar