Reel बनाकर पॉपुलर हुई, फिर हुआ Extra Marital Affair, लेकिन अंत बेहद खौफनाक
Extra Marital Affair: बिहार के बेगूसराय में पत्नी को रील बनाने से रोकना पति के जान पर भारी पर गया। घटना 7 जनवरी की है जब पत्नी ने अपने घरवाले और प्रेमी के साथ मिलकर पति का मर्डर कर दिया। यह पूरी घटना खोदावंदपुर थाना क्षेत्र फफौत पंचायत की है। पत्नी के रील बनाने से नाराज पति ने रील बनाने और सोशल मीडिया पर अपलोड करने का विरोध किया। यही बात पत्नी को नागवार गुजरी तो पत्नी ने प्रेमी और घरवालों के संग मिलकर शातिर घटना को अंजाम दिया। मृतक पति की पहचान पड़ोसी जिला समस्तीपुर के नरहन पंचायत निवासी महेश्वर कुमार राय के रूप मे हुई है। जिनकी शादी 6 साल पहले फफौत निवासी रानी कुमारी के साथ हुई थी। महेश्वर रोजगार के लिए कोलकाता में रहता था।
Extra Marital Affair: महिला पर अफेयर का आरोप
जानकारी के अनुसार घटना के दौरान महिला रानी कुमारी अपने मायके में रह रही थी। और महेश्वर हाल ही में कोलकाता से समस्तीपुर आया था। महेश्वर लगातार पत्नी द्वारा रील बनाए जाने का विरोध कर रहा था। लेकिन पत्नी को इस विरोध से परेशानी थी। पीड़ित महेश्वर के परिजनों का कहना है कि महिला का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर भी था। और यह अफेयर रील बनाने के दौरान हुआ। वारदात में प्रेमी की मिलीभगत की भी बाते कही जा रही है।
Extra Marital Affair: महिला ने जुर्म किया स्वीकार
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। और मुख्य आरोपी रानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसकी एक बहन को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार ने मीडिया को जानकारी दी कि महिला के प्रेमी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अवैध संबंध का भी खुलासा किया है।
ये भी पढ़ें- Bareilly: नाबालिग छात्रा को प्यार में फ़ंसा कई दिन तक किया शोषण, करणी सेना ने लगाया लव जिहाद का आरोप
Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar