
Mafia Vinod Upadhyay उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद से ही माफियाओं और अपराधियों पर तलवार लटकने लगी। एक के बाद एक आरोपियों का सफाया करते हुए सरकार ने साबित कर दिया कि उनके रहते प्रदेश में माफिया चैन से नहीं रह पाएंगे। आज भी यूपी पुलिस का इन गैंगस्टर्स पर चाबुक चल रहा है। एक बार फिर यूपी पुलिस के हाथों बड़ी कामयाबी लगी है। ख़बर है कि यूपी एसटीफ ने गोरखपुर के कुख्यात माफिया विनोद उपाध्याय (Mafia Vinod Upadhyay) को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है।
मुठभेड़ में ढ़ेर हुआ माफिया
बता दें कि इस माफिया के ऊपर दर्जनों मुकदमें दर्ज थे। विनोद उपाध्याय (Vinod Upadhyay) पर गोरखपुर पुलिस ने एक लाख रुपए का इनाम भी रखा गया था। गुरुवार (4 दिसंबर) की रात सुल्तानपुर में एसटीफ और माफिया के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई, जिसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई में माफिया ढेर हो गया। आपराधी पर जमीन कब्जाने, हत्या और हत्या के प्रयास समेत कई मामलें दर्ज थे।
ये भी पढ़ें: Arvind Kejriwal News: शराब नीति के बाद मोहल्ला क्लिनिक पर रार, CM केजरीवाल होंगे गिरफ्तार!
विनोद उपाध्याय ने अपराध की दुनिया में तहलका मचा रखा था
जानकारी के मुताबिक, विनोद उपाध्याय और UP STF के बीच यह मुठभेड़ सुल्तानपुर जिले के कोतवाली क्षेत्र में हुई है। बताया जा रहा है कि विनोद फायरिंग के दौरान घायल हो गया, जिसके बाद उसे अस्पताल लाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने विनोद को मृत घोषित कर दिया। अपने सटीक निशाने के लिए मशहूर विनोद उपाध्याय ने अपराध की दुनिया में तहलका मचा रखा था। हाल-फिलहाल उसने अपना ठिकाना गोरखपुर जिले में बना रखा था। उसके खात्मे को एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।
दरअसल, विनोद उपाध्याय पुत्र रामकुमार उपाध्याय मूल रूप से मयाबाजार थाना महाराजगंज, अयोध्या का रहने वाला था। विनोद उपाध्याय अपराध की दुनिया का बड़ा नाम और उत्तर प्रदेश के टॉप 61 माफिया की सूची में शामिल था।
Follow us on: https://www.facebook.com/HKUPUK