UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रुद्राभिषेक से की नव वर्ष की शुरुआत

CM Yogi in Gorakhpur

CM Yogi in Gorakhpur

Share

CM Yogi in Gorakhpur: नव वर्ष के पहले दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह रुद्राभिषेक किया। उन्होंने जनता दरबार लगाकर लोगों की परेशानियों को भी सुना। रुद्राभिषेक के दौरान उन्होंने भगवान भोलेनाथ से समस्त नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति की प्रार्थना की।

CM Yogi in Gorakhpur: मंदिर परिसर में हुआ आयोजन

गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान नववर्ष के प्रथम दिन, सोमवार को प्रातःकाल मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने मंदिर के अपने आवास के प्रथम तल स्थित शक्तिपीठ में विधिविधान से रुद्राभिषेक किया। विद्वत आचार्य एवं पुरोहितगण ने रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पूर्ण कराया। रुद्राभिषेक के बाद मुख्यमंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन व आरती की।

जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं

मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित व संतुष्टिपरक समाधान का भरोसा दिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि हर पीड़ित की समस्या पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। जनता दर्शन में करीब 200 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस बार जनता दर्शन का आयोजन मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में किया गया। यहां कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री खुद पहुंचे और एक-एक फरियादी से मिले।

दंबग द्वारा पिटाई करने की शिकायत

जनता दर्शन में एक महिला ने दबंग द्वारा मारे-पीटे जाने की पीड़ा बताई तो मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री के समक्ष जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। सीएम योगी ने उन्हें आश्वस्त किया।

महिला की आवास की समस्या का किया समाधान

राजस्व व पुलिस से जुड़े मामलों को उन्होंने पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ निस्तारित करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होना चाहिए। यदि कोई किसी की भूमि पर जबरन कब्जा कर रहा हो तो उसे कानून सम्मत सबक सिखाया जाए। एक महिला द्वारा आवास की समस्या बताने पर सीएम योगी ने अधिकारियों को आवास का इंतजाम करने का निर्देश दिया।

रिपोर्ट: राहुल, संवाददाता, गोरखपुर, उत्तरप्रदेश

ये भी पढ़ें: UP: नए कानून के विरोध में वाहन चालकों का विरोध प्रदर्शन

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar