Uttar Pradesh

Dev Deepawali 2023: देव दीपावली के मौके पर गंगा आरती के लिए जाएंगे CM योगी वाराणसी

Dev Deepawali 2023: 27 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Cm Yogi Adityanath) भी वाराणसी (Varanasi) पहुंचेंगे रहे हैं, जहां देव दीपावली (Dev Deepawali) की शान देखेंगे। 70 देशों के राजनयिक भी उनके नेतृत्व में देव दीपावली की दिव्यता का साक्षी बनेंगे। इसमें इंडोनेशिया, इटली, चीन, पोलैंड, रूस, नेपाल, भूटान, ग्रीस और अन्य देशों से राजदूत, उच्चायुक्त और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।

ऑल इंडिया रेडियो न्यूज ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। 27 नवंबर की सुबह मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र के साथ वाराणसी आएंगे। वे राजघाट और नमो घाट पर अतिथियों की सुविधाओं को देखेंगे।

बाबतपुर एयरपोर्ट से नमो घाट तक देव दीपावली पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मेहमानों का भव्य स्वागत किया जाएगा। दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती को क्रूज से देखेंगे।

Dev Deepawali 2023: विमान से आएंगे मेहमान

70 देशों के विशिष्ट अतिथि आज चार्टर्ड विमान से वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरेंगे। सीधे सड़क से नमो घाट जाएंगे। क्रूज पर सवार होकर गंगा आरती, आतिशबाजी सहित देव दीपावली को देखेंगे। इन अतिथिओं के लिए नमो घाट पर बनारसी भोजन के स्टॉल लगाए जाएंगे।

मेहमान इनका आनंद लेकर उसी दिन चार्टर्ड विमान से वापस चले जाएंगे। Nimo Beach खास मेहमानों के लिए आरक्षित है। देव दीपावली तक आम लोगों को बाहर जाना मना होगा ।

Related Articles

Back to top button