सर्दियों में च्यवनप्राश खाने के फायदे, मगर कितना, कब और कैसे खाएं? यहां पढ़े

chyawanprash In Winters
सर्दियों की शुरुआत होते ही घर में सब लोग कहने लगते हैं कि सभी को च्यवनप्राश खाना चाहिए। बच्चे बचपन से ही माता-पिता और दादा-दादी से ये बातें सुनते हैं। च्यवनप्राश में मौजूद कई जड़ी बूटियां गर्म करती हैं और हमारे शरीर की प्रतिरक्षा को बढ़ाती हैं, जिससे वह वायरल बीमारी से लड़ने में सक्षम होता है। हालाँकि, क्या आप च्यवनप्राश खाने की सही विधि जानते हैं? क्या आप जानते हैं कब और कैसे खाना चाहिए? अगर नहीं, तो जानिए यहाँ।
कितना-कब और कैसे
पर्याप्त मात्रा में चावल खाना चाहिए। यदि आप अधिक मात्रा में इसे खाते हैं तो आपको पेट फूलना, लूज मोशन आदि हो सकता है। एक व्यस्क हर दिन सुबह-शाम एक चम्मच च्यवनप्राश गुनगुने पानी या दूध के साथ ले सकता है। यदि आप अपने बच्चों को च्यवनप्राश दे रहे हैं, तो उन्हें हर दिन आधा चम्मच च्यवनप्राश देना चाहिए।
इन खाद्य पदार्थो के साथ न करें सेवन
यदि कोई सदस्य अस्थमा या सांस की बीमारी से पीड़ित है, तो च्यवनप्राश को दूध या दही के साथ नहीं खाना चाहिए। डॉक्टर की सलाह के बाद ब्लड शुगर के रोगियों को भी इसका सेवन करना चाहिए। यदि आपका ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित है, तो आप हर दिन 3 ग्राम च्यवनप्राश खा सकते हैं।
फायदे
- चवनप्राश शरीर की इम्यून सिस्टम को बढ़ाता है, जो ठंड में वायरल इन्फेक्शन से बचाता है। इसमें मिनरल, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते है जो हमारी सेहत को बेहतर बनाए रखते है।
2. च्यवनप्राश खाने से भी प्रजनन क्षमता बढ़ती है। यह महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए लाभकारी है।