Uttar Pradeshक्राइम

UP News: मासूम बच्ची को मौसा ने उतारा मौत के घाट, वजह जान आप भी रह जाएंगे दंग

UP News: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर (Balrampur) से मासूम बच्ची की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। बता दें कि हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि, नाबालिग का अपना मौसा है। यह घटना गुरूवार यानी (12 अक्टूबर) की है। बच्ची की उम्र 8 साल बताई जा रही है।

विस्तार से पढ़ें

महाराष्ट्र के कल्याण जंक्शन मुंबई में न्यू सोनिया कॉलोनी है। जहां की रहने वाली मीनू तिवारी पत्नी अनिरूद्व तिवारी रक्षाबंधन के अवसर पर अपनी छोटी बहन के घर आईं हुईं थीं। तबीयत खराब होने के कारण मीनू वापस अपने घर नहीं जा पाई थीं। वह शहर के गदरहवा मजार के पीछे रहने वाली अपनी बहन माधुरी सोनी के साथ ही रह रहीं थीं।

मीनू ने हादसे के बारे में बात करते हुए बताया कि उसकी बेटी सिया अपने चचेरे भाई करण सोनी के साथ खेलने के लिए घर से निकली थी। जब वह काफी देर बाद भी घर वापस नहीं आई तो उसकी तलाश शुरू की गई। कोई निशान न मिलने पर पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई। मेरी बहन का पति करण भी लापता बच्ची की तलाश कर रहा था। शुक्रवार यानी (13 अक्टूबर) को पुलिस को बालागंज नहर के पास तालाब किनारे आठ साल की मासूम बच्ची का शव मिला। पुलिस ने उसकी पहचान की पुष्टि करने के लिए मीनू को बुलाया। जिसके बाद शुक्रवार की रात पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी रही।

 पुलिस को करण सोनी पर शक हुआ क्योंकि रात में कई लोगों ने बच्ची को उसके मौसा के साथ देखा था। पुलिस ने करण सोनी को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की तो हत्या का राज खुल गया।

बेटी को पीटने का लिया बदला

पुलिस के मुताबिक, आरोपी करण ने बताया कि सिया अक्सर उनकी बेटी को पीटती थी। एक बार उसने उसके चेहरे पर मारा था और उसके गालों पर नाखून के निशान भी पड़ गए थे। इतना ही नहीं, इससे उसके चेहरे पर इंफेक्शन भी हो गया था। इस बात से वह सिया से बहुत नाराज था। उस दिन उसने उसे मारने का फैसला किया था।

बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने कहा कि आठ वर्षीय सिया लापता हो गई है। खोजबीन के दौरान सिया का शव एक तालाब के पास मिला। जांच के दौरान उसके मौसा करण को हत्या का दोषी पाया गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया और फिलहाल शव परीक्षण चल रहा है। पुलिस इस संबंध में गंभीरता से कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें: UP News: CM योगी ने किया मिशन शक्ति 4.0 का आगाज, कहा- कुछ भी कर सकती हैं महिलाएं

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button