राष्ट्रीय

महिलाएं हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं – पीएम मोदी

देश की नई संसद भवन की इमारत का आज श्रीगणेश हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज जब हम नए संसद भवन में प्रवेश कर रहे हैं, जब संसदीय लोकतंत्र का ‘गृह प्रवेश’ हो रहा है, तब यहां पर आज़ादी की पहली किरण का साक्षी है और जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा – पवित्र सेंगोल – ये वो सेंगोल है जिसको भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. नेहरू ने छुआ है। इसलिए हमें एक बहुत ही महत्वपूर्ण अतीत से जोड़ता है।

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने सदन में महिला आरक्षण बिल पेश किया। इस बिल को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि महिला आरक्षण को लेकर संसद में पहले भी प्रयास हुए है। आज हमारी सरकार संविधान संशोधन बिल पेश करने जा रही है। लोकसभा और विधानसभा में महिला को आरक्षण मिलेगा। जब यह बिल कानून बनेगा तो इसकी ताकत और बढ़ जाएगी।

पीएम मोदी ने कहा कि महिला आरक्षण बिल पर काफी चर्चा हुई हैं, बहुत वाद-विवाद भी हुए हैं। अटल बिहारी वाजपेई के शासनकाल में कई बार महिला आरक्षण बिल पेश किया गया लेकिन बिल को पारित कराने के लिए पर्याप्त बहुमत नहीं था और इस कारण यह सपना अधूरा रह गया। ईश्वर ने शायद ऐसे कई कामों के लिए मुझे चुना है। कल ही कैबिनेट में महिला आरक्षण बिल को मंजूरी दी गई है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। हमारी सरकार आज दोनों सदनों में महिलाओं की भागीदारी पर एक नया बिल ला रही है।

Related Articles

Back to top button