NEET UG 2023 Answer Key डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें

NEET UG 2023 Answer Key: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) जल्द ही NEET UG 2023 की आंसर की जारी करेगा। हालांकि, NEET UG 2023 आंसर की जारी होने की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। एक बार जारी होने के बाद, NEET आंसर की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर उपलब्ध होगी। उम्मीदवारों एक तय समय सीमा के भीतर, प्रति उत्तर के लिए 200 रुपये का भुगतान करके NEET UG आंसर की के खिलाफ आपत्तियां दर्ज करवा सकते हैं।
NTA ने 7 मई को NEET UG 2023 के लिए परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया था। हालांकि, मणिपुर में NEET UG को राज्य की वर्तमान कानून व्यवस्था की स्थिति के कारण स्थगित कर दिया गया है। मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए करीब 20 लाख आवेदकों ने नामांकन किया था। परीक्षा देश के 499 शहरों और भारत के बाहर 14 शहरों में आयोजित की गई थी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक हुई।
ऐसे करें NEET UG 2023 Answer Key डाउनलोड
STEP 1: NEET की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
STEP 2: “NEET UG आंसर की 2023” लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3: लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट विकल्प पर क्लिक करें।
STEP 4: आपकी NEET UG 2023 आंसर की स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
STEP 5: आंसर की डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट ले लें