
ICSE 10th Result 2023: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन एग्जामिनेशन (ICSE) का रिजल्ट जल्द ही घोषित करने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, CISCE ICSE रिजल्ट 2023 अगले हफ्ते घोषित होने की संभावना है। हालांकि, ICSE ने दिनांक के बारे में कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है। एक बार जारी होने के बाद, CISCE Class 10th Result 2023 को CISCE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org से चैक और डाउनलोड किया जा सकता है। CBSE कक्षा 10 के परिणाम आने के साथ, CISCE द्वारा जल्द ही ICSE कक्षा 10 के परिणाम जारी करने की उम्मीद है।
ICSE 10th Result 2023: इन वेबसाइट पर चेक करें रिजल्ट
- cisce.org
- results.cisce.org
रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स देखें
- STEP 1: आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं।
- STEP 1: “डाउनलोड ICSE (कक्षा 10) और ISC (कक्षा 12) परिणाम 2023” लिंक पर क्लिक करें।
- STEP 1: यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर और इंडेक्स नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- STEP 1: आपकी ICSE कक्षा 10वीं की मार्कशीट 2023/ ISC कक्षा 12वीं की मार्कशीट 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- STEP 1: रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट ले लें।
पिछले साल, ISC कक्षा 12 वीं का परिणाम 2022 24 जुलाई को घोषित किया गया था और ICSE कक्षा 10 वीं का परिणाम 2022 17 जुलाई को घोषित किया गया था।