
नई दिल्ली: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 10 मई को होना है। यह चुनाव अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव (Loksabha election 2024) के लिए भी महत्वपूर्ण है। इसलिए भाजपा (BJP) समेत सभी पार्टियां अपना जोर आजमाइश कर रही है। भाजपा ने अपने कई दिग्गजों को कर्नाटक में जीत दर्ज कराने की जिम्मेदारी दी है। क्या आप उनको जानते हैं? कौन है वो लोग जिसके कंधे पर कर्नाटक के रन में भाजपा की जिम्मेदारी है?
भाजपा में किसको दी जिम्मेदारी
जेपी नड्डा, जेपी नड्डा (JP nadda) भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, उनको अभी पिछले साल ही उनको एक साल का एक्सटेंशन पार्टी ने दिया था. इनके कंधे पर भाजपा को जीत दिलाने की जिम्मेदारी है। इनके कार्यकाल में भाजपा ने कई अहम चुनाव जीते हैं।
गोपाल कृष्ण अग्रवाल भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता कर्नाटक के रण में इनकी अहम भूमिका है। भाजपा ने जिस भी राज्य में जीत दर्ज की है। गोपाल कृष्ण अग्रवाल की अहम भूमिका रही है चाहे वह त्रिपुरा का चुनाव हो, मध्यप्रदेश हो केरल हो या उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा की साख बचाना हो गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने बखूबी निभाया है। यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा को गुर्जर सम्राट मिहीर भोज प्रकरण में काफी नुकसान हुआ था जिस कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश नुकसान होने की आशंका थी लेकिन भाजपा की इज्जत बच गई थी। राजीव चंद्रशेखर, यूनियन मिनिस्टर हैं। इनको भी अहम जिम्मेदारी दी गई है ताकि किसी भी हाल में कर्नाटक को जीता जा सके।
ये भी पढ़ें: उदयपुर में पुलिस टीम पर हमला, SHO समेत 4 पुलिस वाले जख्मी