Uttar Pradeshराज्य

Aligarh: सपा विधायक का बड़ा बयान कहा-‘बुलडोज़र से घर गिराना सही…’

शुक्रवार को सपा के पूर्व विधायक गुड्डू पंडित अलीगढ(Aligarh) के जयगंज पहुंचे। वह यहां सपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए आए थे। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं को जुट जाने का आह्वान किया। आपको बता दें कि गुड्डू पंडित के बारे में कहा जाता है कि जब वह चुनाव में कूदते हैं, तो समीकरण बिगड़ जाता है। डिवाई में उन्होंने कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह को चुनाव में हराया था।

शेरों शायरी में की बात

कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक गुड्डू पंडित ने शेरो शायरी में सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि ‘मै कर्म करने आया हूं। फल की इच्छा नहीं रखता हूं। मैं अलीगढ़ में अमन, शांति चाहता हूं और इसके लिए मैं क्रांति मचा दूंगा। साथ ही उन्होंने कहा कि ‘इस समय भय का वातावरण है और क्रांति करने से नहीं होती है और न ही रुकने से रूकती है और मैं क्रांति लाऊंगा। जनता की सेवा करते काल से भी टकराना पड़ा, तो मैं टकराउगा। वही प्रयागराज में हुई घटना को लेकर उन्होंने शायरी से जवाब देते हुए कहा कि जालिम को कहां अपने सितम याद रहेंगे, मजलूमो को भी जुल्म सितम याद रहेगी।

उन्होंने बुलडोज़र के जरिए लोगों को घर जाए जाने के सवाल पर कहा कि यह गलत है। प्रकृति उसकी मदद करती है जो सत्य का सेवन करता है। धर्म उसकी रक्षा करता है। जब आदमी झूठ बोलता है तो उसका धर्म रक्षा नहीं करता है। मैं सत्य का सेवन कराने आया हूं और सत्य का सेवन कर आऊंगा, तो झूठ के बादल फट जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस समय अलीगढ़ की हालत बद से बदतर है। स्मार्ट सिटी बनाने के लिए कहा था लेकिन अगर जनता ने मुझे मौका दिया तो मैं हाइटेक सिटी जरूर बनाऊंगा।

अलीगढ से संदीप शर्मा की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: Aligarh: धर्मांतरण का मामला आया सामने, हिंदूवादी संगठनों ने किया विरोध

Related Articles

Back to top button