राष्ट्रीय

एमसीडी चुनाव में हार के बाद दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने पद से दिया इस्तीफा

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में हार के बाद दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। पार्टी सूत्रों के हवाले से खबरें आ रही हैं कि उनका इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने स्वीकार कर लिया है।

वीरेंद्र सचदेवा को अब कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। दिल्ली भाजपा का अगला अध्यक्ष नियुक्त होने तक सचदेवा काम संभालेंगे।

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने जीत हासिल की है। अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने 250 वार्ड वाली एमसीडी में 134 सीटों पर जीत हासिल की है. बीजेपी ने 104 सीटें जीतीं और कांग्रेस सिर्फ नौ सीटों के साथ तीसरे स्थान पर रही। अन्य को तीन मिले।

Related Articles

Back to top button