राष्ट्रीय

MCD Election में चला झाड़ू का जादू, कमल का फूल मुरझाया

दिल्ली नगर निगम के चुनाव नतीजे आते ही पूरे दिल्ली में अलग सा ही सियासी माहौल देखने को मिल रहा है। इन नतीजों को देखते हुए ये अंदाजा तो लगाया ही जा सकता है कि कहीं न कहीं इस बार भाजपा के  विकास कार्यों ने जनता ने पसंद नहीं  किया है।  

हर बार की तरह इस बार भी कांग्रेस पार्टी की हालात इस बार भी पतली दिखाई दी। बड़ी बात तो ये रही कि इस बार भाजपा के गढ़ में आप नें सेंध लगा दी है।
 जानकारी के लिए बता दें कि रोहतास नगर विधानसभा से बीजेपी के गढ़ में आप ने सेंध लगाई है। आम आदमी पार्टी की रोहतास नगर के सबसे कम उम्र की शिवानी पांचाल (24) ने जीत दर्ज की है। शिवानी डीटीयू से पीजी कर रहीं। इसके अलावा वह यूपीएससी की तैयारी कर रहीं। शिवानी ने पूरा चुनाव शिक्षा पर लड़ा है। भाजपा की मौजूदा पार्षद शुमनलता नागर को शिवानी ने हराया है। शिवानी के पिता की छह महीने पहले ही मौत हो गई थी। शिवानी चार भाई बहनों में सबसे छोटी है। 

Related Articles

Back to top button