Uttar Pradesh

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने की सड़क हादसे में जख्मी की मदद, घायल को भिजवाया अस्पताल

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपना दमखम दिखा रही है। वहीं मैनपुरी की सीट सपा का गढ़ मानी जाती है। बता दें सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद से ही मैनपुरी की सीट खाली हो गई थी। वहीं अब मैनपुरी उपचुनाव के लिए जोरों से सभी पार्टियां अपना प्रचार कर रही है। ऐसे में मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव को लेकर अखिलेश यादव का दौरा भी जारी है। वहीं उनके काफिले के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर आप भी सपा अध्यक्ष की तारीफ करेंगे। बता दें उनका काफिला रविवार की रात किशनी-कुसमरा मार्ग से गुजर रहा था। तभी एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा हुआ था।

अखिलेश यादव ने ऐसे किया मदद

अखिलेश यादव ने तुरंत ही वहां अपनी गाड़ी को रुकवा लिया और वे खुद ही घायल की मदद के लिए आगे बढ़े। वहीं उन्होंने सूचना देकर एंबुलेंस को बुलाया। वहीं तुरंत घायल को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। इसके साथ ही समय से एंबुलेंस पहुंचने पर पायलट और ईएमटी को धन्यवाद दिया। अखिलेश यादव का काफिला रविवार की रात जैसे ही किशनी-कुसमरा मार्ग पर पॉलिटेक्निक के पास पहुंचा तभी सड़क किनारे घायल को पड़ा देख अखिलेश ने अपना वाहन रुकवाया और तुरंत एंबुलेंस सेवा 108 को कॉल कराया।

Related Articles

Back to top button