Uttar Pradeshबड़ी ख़बरराष्ट्रीय

‘धरतीपुत्र’ मुलायम सिंह यादव का आज सैफई में राजकीय सम्मान के साथ दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर पूरे देशभर में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। बता दें मुलायम सिंह यादव ने 82 साल की उम्र में मेदांता गुरुग्राम में आखिरी सांस ली। इसी के साथ आज ही ‘धरतीपुत्र’ मुलायम सिंह को अंतिम विदाई दी जाएगी। वहीं मुलायम सिंह के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित तमाम गणमान्य लोगों ने दुख व्यक्त करते हुए इसे राजनीतिक जगत की सबसे बड़ी क्षति बताया है।

हालांकि नेताजी के अंतिम दर्शन के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित कई राजनेता सैफई पहुंच सकते हैं।

सैफई में 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार आज यानी 11 अक्तूबर को दोपहर 3 बजे सैफई में ही किया जाएगा। अंतिम दर्शन के लिए आज माननीय नेता जी के पार्थिव शरीर को उनके सैफई आवास से मेला ग्राउंड ले जाया जा रहा है। समाजवादी पार्टी के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से यह सूचना दी गई है कि नेताजी का अंतिम संस्कार दोपहर 3 बजे किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button