क्राइमबड़ी ख़बर

Firozabad Crime: प्रेमी के घर में गड़ा मिला प्रेमिका का कंकाल, 2 साल पहले घर से लापता हुई थी लड़की

Firozabad Crime: यूपी के फिरोजाबाद में एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है, जिसे सुनकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। आपको बता दें कि पुलिस ने एक लड़की का कंकाल उसके प्रेमी के घर से बरामद किया। लड़की पिछले 2 सालों के लापता थी। आरोपियों ने कबूला कि खुशबू भागकर प्रेमी के पास आ गई थी लेकिन वे लोग घर में रखने के लिए तैयार नहीं हुए। CO सिरसागंज अनिवेश सिंह ने बताया कि 23 नवंबर 2020 को खुशबू नाम की एक लड़की के गुम होने का मुकदमा लिखा गया था।

प्रेमी के घर में गड़ा मिला प्रेमिका का कंकाल

इस मामले की जांच में पता चला कि उसके गौरव नाम के एक लड़के से प्रेम प्रसंग था। गौरव ने पूछताछ में कबूल किया कि उसने खुशबू को अपने घर में दफना (Firozabad Crime) दिया था। गौरव और उसके पिता को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र के किठौत गांव की निवासी खुशबू का गांव के ही गौरव नामक युवक के साथ प्रेम संबंध बन गया था। हालांकि गौरव उसे अपने साथ नहीं रखना चाहता था। लड़की भागकर युवक के घर चली गई। इस बात पर हंगामा मचा और आरोपी ने परिजन के साथ मिलकर हत्या कर दी।

2 साल पहले घर से लापता हुई थी लड़की

खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक अपने भाई अर्जेश, अक्षय, मां ज्ञान देवी और पिता मुन्नालाल के साथ ही फरार हो गया। लड़की (Firozabad Crime) की मां ने सिरसागंज पुलिस में गौरव और साथियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी थी। तब से पुलिस गौरव की तलाश में जुटी हुई थी। शनिवार को उसे गिरफ्तार किया, जिसके बाद मामले की सारी कड़ी खुलती चली गई। आरोपी की निशानदेही पर जब पुलिस ने शनिवार शाम मकान को खुलवाया तो वहां बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई थीं। आरोपी के बताए गए स्थान पर खुदाई की गई तो लड़की का कंकाल बरामद हुआ। पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button