राज्य

गली में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची                                                                                                     

प्रयागराज से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देख आपके भी होश फाख्ता हो जाएंगे और आप भी डर से सहम जाएंगे, जब आप अपनी गली में एक खतरनाक जानवर देखेंगे वो भी जानलेवा उस शहर की सबसे सबसे घनी आबादी वाले इलाके सलोरी और शुक्ला मार्केट में भयावह मगरमच्छ दिखा तो लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। लोग उससे कई मीटर दूर और छत से वीडियो बना रहे थे। वीडियो में देखा जा सकता है, पूरी गली में पानी भरा हुआ है। गली में पानी में 10-12 फीट का मगरमच्छ धीरे-धीरे तैर रहा था। लोग छत से वीडियो बना रहे थे। जिसके घर के सामने से मगरमच्छ गुजरता उनकी रूह कांप उठती। मगरमच्छ इस गली से उस गली तक चलता रहा।

मगरमच्छ ने किया सुअर का शिकार  

 मिली जानकारी के अनुसार लोगों ने वन विभाग को आनन-फानन में इसकी जानकारी दी। बता दें कि करीब 5 घंटे के कठिन प्रयास के बाद वनकर्मी मोहल्लेवासियों के सहयोग से मगरमच्छ को पकड़ने में सफल हुए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मगरमच्छ इतना विशालकाय और खतरनाक था कि वह गलियों में घूम रहे कई सुअर को खा गया। वनकर्मी उसे बांधकर कहीं दूर छोड़ने के लिए ले गए तो लोगों ने राहत की सांस ली।

Related Articles

Back to top button