बड़ी ख़बरराजनीतिराष्ट्रीय

Bihar Politics: भाजपा ने बिहार को सुशासन और कानून का राज दिया-डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

बिहार में जदयू- भाजपा की टूट का औपचारिक एलान हो गया है। नीतीश कुमार (NItish Kumar) ने मंगलवार को सीएम पद से इस्तीफा दिया था और आज वो आरजेडी और कांग्रेस के साथ मिलकर एक बार फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। स राजनीतिक घटनाक्रम पर बीजेपी के अलावा विपक्ष के नेताओं की भी खूब प्रतिक्रियाएं आई. अब इस पर यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) की भी प्रतिक्रिया आई है।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा किबीजेपी ने बिहार के लोगों को सुचिता पूर्ण शासन दिया है, कानुन का राज स्थापित किया है। बीजेपी आज भी बिहार के लोगों के भावनाओं के अनुरूप काम करती रहेगी। वहां 2024 में बीजेपी ही जीतेगी।”

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1557239230010892289?s=20&t=A20zgMSLi1Z1-DN7T1Bmog

इस मामले पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया भी सामने आई थी। सपा प्रमुख ने मंगलवार को कहा, “यह अच्छी शुरुआत है। ‘अंग्रेजो भारत छोड़ो’ के नारे वाले दिन बिहार से ‘बीजेपी भगाओ’ का नारा आ रहा है। मुझे लगता है कि अलग-अलग राज्यों में राजनीतिक पार्टियां और जनता जल्द बीजेपी के खिलाफ खड़ी होगी।”

https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1557203421413126144?s=20&t=JpxT61AZW3H9tGh9kvGlcQ

ऐसा पहली बार नहीं है जब नीतीश बीजेपी छोड़कर आरजेडी के साथ गए हैं। इससे पहले भी वह आरजेडी और कांग्रेस के साथ मिलकर बिहार में सरकार बना चुके हैं।

वहीं बिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर करते हुए नीतीश कुमार ने 8वीं बार मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राजभवन में राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें मुख्यमंत्री की शपथ दिलाई। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद ही नीतीश कुमार ने 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्ष की एकजुटता का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/politics/nitish-kumar-will-take-over-as-chief-minister-for-the-8th-time-today/

Related Articles

Back to top button