बड़ी ख़बरराष्ट्रीय

IMD Rain Update: आज इन राज्यों में होगी बारिश, जानें अपने प्रदेश के मौसम का हाल

IMD Rain Update: सुहावने मौसम से राजधानी दिल्ली, राजस्थान, पंजाब समेत कई हिस्सों में लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। इन दिनों बारिश के चलते तापमान में गिरावट आने के साथ गर्मी से राहत है। दिल्ली में भी मौसम का मिजाज बदला है, बीते 2-3 दिन से हल्की बारिश और बूंदाबांदी से अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। वहीं मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा। यूपी, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में मौसम सुहावना ही रहेगा।

बारिश के चलते तापमान में गिरावट आने के साथ गर्मी से राहत

साथ ही IMD की मानें तो उत्तर प्रदेश (IMD Rain Update) में अलग-अलग जगहों पर अगले 5 से 6 दिनों में बारिश के आसार हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर तैयार हवा के दबाव का क्षेत्र और अफगानिस्तान से जम्मू एवं कश्मीर की तरफ बढ़े पश्चिमी विक्षोभ ने मौसम में काफी बदलाव किया है। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में आज सुबह बारिश हुई। मुंबई शहर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। मध्य असम के नागांव जिले के कामपुर में बाढ़ का पानी भर गया है। इसी बीच स्थानीय लोग बाढ़ के पानी के बीच से गुजरते हुए आवाजाही कर रहे हैं।

राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में आज सुबह बारिश हुई

वहीं असम के करीमगंज शहर (IMD Rain Update) में बाढ़ का पानी भर गया है जिस कारण से सामान्य जन-जीवन अस्त व्यस्त है। स्थानीय लोगों का रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है। इसी के साथ झारखंड में शनिवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून के दस्तक देने के साथ ही किसानों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गयी। इस बीच मौसम विभाग ने साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका और जामताड़ा में अनेक स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं स्काईमेट वेदर के अनुसार दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, पंजाब, छत्तीसगढ़, ओडिशा, हरियाणा, राजस्थान, दक्षिण भारत के विभिन्न राज्यों में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Related Articles

Back to top button