Covid-19 Updates : देशभर में फिर लौटा कोरोना, पिछले 24 घंटे में 214 की हुई मौत

Share

Coronavirus India: देश में कुल एक्टिव केस की संख्या 11,542 हो गए है। रिकवरी रेट 98.76 है। 17 अप्रैल 2022 की सुबह 1150 मामले सामने आए थे। जबकि इससे पहले 16 अप्रैल को 975 नए मामले सामने आए थे। हाल के दिनों में दिल्ली, यूपी और हरियाणा में कोरोना के मामलों में तेजी आई है। जिससे देश में पिछले 24 घंटे में 2,183 केस मिले है और 214 मरीजों की कोरोना (Corona) से मौत भी दर्ज की गई है।

कोरोना
Share

भारत में कोरोना ने फिर से रफ्तार पकड़ना शुरू कर दिया है। देश में पिछले 24 घंटे में 2,183 मामले सामने आए है। जिसके बाद देश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 43044280 पर पहुंच गई है। वहीं 214 मरीजों की मौत हो गई है। करोना से कुल मरने वालो की संख्या 5,21,965 हो गई है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को दी गई है।
वहीं देश में कुल एक्टिव केस की बात करें तो इनकी संख्या 11,542 हो गए है। रिकवरी रेट 98.76 है। 17 अप्रैल 2022 की सुबह 1150 मामले सामने आए थे। जबकि इससे पहले 16 अप्रैल को 975 नए मामले सामने आए थे। हाल के दिनों में दिल्ली, यूपी और हरियाणा में कोरोना के मामलों में तेजी आई है। जिससे देश में पिछले 24 घंटे में 2,183 केस मिले है और 214 मरीजों की कोरोना से मौत भी दर्ज की गई है। 1985 और लोग इस बीमारी से ठीक हुए है।

पिछले 24 घंटे में 214 मरीजों की मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,61,440 परीक्षण किए गए। जिसके बाद अब तक कोरोना के परीक्षणा का आकंडा 83.21 करोड़ की संख्या को छू चुका है। स्वास्थ मंत्रालय ने आगे बताया कि केंद्र सरकार ने अब तक फ्री और सीधे राज्य सरकार खरीद माध्यमों से वैक्सीन की लगभग 192.27 करोड़ डोज राज्यों को उपलब्ध कराई है।

देशभर में पिछले कुछ दिनों कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की गई थी। लेकिन हाल के दिनों में फिर से कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। जिस वजह से सरकार की चिंता भी बढ़ने लगी है। एक और जहां कोरोना के मामलों में कमी देख कई राज्यों ने कोविड पाबंदियों को हटा लिया। वहीं हाल ही में बढ़ते कोरोना के मामले एक बार फिर से तमाम राज्यों की सरकारों के लिए नई परेशानी खड़ी कर सकती हैं।